क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत हर घर नल का जल योजना में मेंटेनेंस की जिम्मेदारी सरकार द्वारा ठेकेदार एवं वार्ड सदस्य दोनों को दी गई है, परंतु मेंटेनेंस ठीक से नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बराबर जलापूर्ति बाधित रहती है, यदि हां तो क्या सरकार उक्त योजना में मेंटेनेंस हेतु संवेदक एवं वार्ड सदस्य दोनों की ज़िम्मेदारी के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?