क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेलागंज में प्राचीन काली माता मंदिर अवस्थित है, उक्त मंदिर में प्रत्येक दिन हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते-जाते हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाते हैं परंतु मंदिर प्रांगण में विवाह हेतु मंडप, प्रतीक्षालय हॉल एवं पर्यटक हेतु पर्यटकीय सुविधा नहीं रहने के कारण पर्यटकों को काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उक्त मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए पर्यटकीय सुविधा सहित विवाह मंडप, प्रतीक्षालय हॉल एवं शौचालय का निर्माण करने का विचार रखती है तो कब तक, नहीं तो क्यों ?