क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन स्थित एनीकट के सोन नदी तट पर बाबा झारखंडी महादेव मंदिर अवस्थित है जहां अति प्राचीन शिवलिंग है जिसके दर्शन एवं पूजन हेतु भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है, उक्त मंदिर के पास ही सोन नदी तट पर सोन आरती किया जा रहा है, वहां भी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं ,यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त मंदिर एवं सोन नदी के उक्त तटक्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराते हुए पार्क के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?