Back to Legislative Questions Repository
Q.No 412Starred Question Listed

कारखाना खोलने के संबंध में

श्री मुरारी प्रसाद गौतम (207) (चेनारी (अ० जा०)) उद्योग विभाग 9 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिले के रोहतास प्रखंड अंतर्गत ग्राम अमझोर में स्थित पीपीसीएल कंपनी की 15 वर्ष पूर्व नीलामी की गई थी, जिसमें कारखाना सहित भूमि सिंबोसिस फूड कॉरपोरेशन को आवंटित की गई थी;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त भूमि एवं कारखाना इस शर्त पर दिए गए थे कि सिंबोसिस फूड कॉरपोरेशन वहाँ उत्पादन इकाई (कारखाना) चालू करेगा, लेकिन सिंबोसिस फूड कॉरपोरेशन ने आज तक उत्पादन इकाई शुरू नहीं किया है,(3) यदि उपर्युक्त  खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर उत्पादन इकाई (कारखाना) कबतक चालू कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
9 फरवरी 2026
Member
श्री मुरारी प्रसाद गौतम (207) (चेनारी (अ० जा०))
Department
उद्योग विभाग
Ministry
उद्योग विभाग
MLA Profile
MURARI PRASAD GAUTAM (207)
MURARI PRASAD GAUTAM (207)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Chenari (SC) - Rohtas (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
01 Mar 1980
Address
Vil-Akavani, Po-Dighita, Ps-Kochas, Parasthuan, Rohtas