क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत चेनारी प्रखंड में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती एवं बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है;(2) क्या यह बात सही है कि चेनारी प्रखंड में टोमैटो सॉस की खाद्य प्रसंस्करण इकाई के नहीं होने के कारण किसानों को टमाटर का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है;(3) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार चेनारी में टोमैटो सॉस की खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?