क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 की अवधि में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आबादी के 136 प्रखण्डों में 100-100 आसन वाले राजकीय कल्याण छात्रावासों के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमें दरभंगा जिला का जाले प्रखण्ड भी सम्मिलित था, जिसका उल्लेख विभागीय संकल्प/1164 में किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या पर्याप्त होने के बावजूद अब तक राजकीय कल्याण छात्रावास का निर्माण नहीं कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय कल्याण छात्रावास का निर्माण कराने का विचार रखती है ? यदि हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?