क्या मंत्री, मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया में पिछले चार वर्षो से निबंधन कार्य हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि निबंधन कार्यालय का अपना भवन नहीं है जबकि लौरिया अंचल द्वारा जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग को समर्पित किया जा चुका है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार इसी वित्तीय वर्ष में उक्त जमीन पर निबंधन कार्यालय संचालित कराने के लिए भवन बनवाने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक , नहीं, तो क्यों ?