क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाते की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में हर घर नल का जल योजना के तहत ग्रामीण/ शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के गोरेयाकोठी प्रखंड में 40 एवं लकड़ी नबीगंज प्रखंड में 30 जल मीनार मोटर जलने, पाईप फटने , टंकी फुूटने, विद्युत सप्लाई एवं अनुरक्षको का मानदेय नहीं मिलने से बंद पड़े हैं;यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त प्रखंडों में बंद पड़े सभी जल- नल मीनारों को कब तक चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों;