क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अन्तर्गत टिकारी विधानसभा अधीन कोंच व टिकारी प्रखंड के ग्राम पं0 छठवाँ के इस्माईलपुर तथा ग्राम पं0 चैता के अगार गाँव सहित अधिकांश ग्राम पं0 में सात निश्चय योजना के तहत नल-जल योजना में पाईप लाईन एवं मोटर खराब होने से आम-जन मानस को पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखण्डों में विगत कई माह से कनीय अभियंता पोस्टेड नहीं है तथा किसी भी प्रकार की विभागीय सहायता हेतु ग्रामीणों को दूसरे प्रखण्ड के कनीय अभियंता को सूचना देना पड़ता है;यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक वर्णित प्रखंडो में कनीय अभियंता की पोस्टिंग करते हुए नल-जल योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?