क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत प्रखंड मनेर एवं बिहटा स्थित ग्राम महिनावॉ, गौरेया स्थान सहित दर्जनों ग्राम में पेयजल में आर्सेनिक की मात्रा अत्यधिक होने से स्थानीय लोग कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों से ग्रसित हो रहे हैं,यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त दोनों प्रखंडों के ग्रामों को चिन्हित कर आर्सेनिक मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?