क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कोरमथु पंचायत में अवस्थित प्राचीन डिवरा स्थान है, जो की 250 वर्ष पुराना है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर मगध क्षेत्र सहित राज्य भर से श्रद्धालु एवं पर्यटक प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं परंतु यहाँ पर पर्यटकीय सुविधा का घोर अभाव रहने के कारण पर्यटक एवं श्रद्धालू को काफी कठिनाई होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो,क्या सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने एवं डिवरा स्थान का जीर्णोद्धार कर पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?