क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि वर्ष 2020 में गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर विधानसभा में आई भीषण बाढ़ की त्रादसी से बैकुंठपुर प्रखंड अंतर्गत बलहा सहित अनेको गाँवों के सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए थे तथा बाढ़ से हुए गृह क्षति के लिए सरकार द्वारा मुआवजा देने का प्रावधान है लेकिन उक्त आपदा से क्षतिग्रस्त कई प्रभावित परिवारों को गृह क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजा की राशि अभी तक नहीं दी गई है; यदि हाँ तो सरकार बाढ़ की त्रादसी से बैकुंठपुर प्रखंड अंतर्गत जिन परिवारों को अभीतक गृह क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि नहीं दी गयी उन्हें सरकार कबतक मुआवजा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?