Back to Legislative Questions Repository
Q.No 474Starred Question Listed

नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर डुमरिया (गोपालगंज) का पुनर्निर्माण/जीर्णोद्धार हेतु

श्री मिथिलेश तिवारी (99) (बैकुण्ठपुर) कला एवं संस्कृति विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पुरातत्व निदेशालय के अधिसूचना संख्या 93 दिनांक 11.5.2020 के द्वारा मध्य युगीन काल में निर्मित गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया ग्राम में प्राचीनतम "शिव मंदिर" को सुरक्षित घोषित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि इस मंदिर के स्थान पर त्रेता काल में प्रभु श्रीराम ने भगवान शिव की आराधना की थी इसी कारण नाथ सम्प्रदाय द्वारा (नागेश्वर नाथ महादेव) मंदिर का निर्माण कराया गया था;3. क्या यह बात सही है कि वर्तमान समय में लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक इस मंदिर का पुनर्निर्माण/जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण आवश्यक है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर डुमरिया (गोपालगंज) का पुनर्निर्माण/जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री मिथिलेश तिवारी (99) (बैकुण्ठपुर)
Department
कला एवं संस्कृति
Ministry
कला एवं संस्कृति विभाग
MLA Profile
MITHILESH TIWARI (99)
MITHILESH TIWARI (99)
Council of Ministers
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Baikunthpur-Gopalganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Dumaria, Post-Dumaria, Police Station-Mohammadpur, District-Gopalganj