क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि अक्टूबर 2023 में जिला गोपालगंज के NH-27 के किनारे अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंझवा-सिधवलिया में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया गया था,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु डॉक्टर, GNM, Lab Technician इत्यादि स्टाफ की प्रतिनियुक्ति हेतु विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार पद सृजित एवं स्वीकृत नहीं किये गए हैं,3. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में CT Scan, Ultrasound, ECG, MRI, Ventilators एवं Pathology Laboratory की सुविधायुक्त जीवन रक्षक व्यवस्थाओं का घोर आभाव है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त केंद्र में स्टाफ की प्रतिनियुक्ति के साथ जांच की व्यवस्था यथा CT Scan, Ultrasound, ECG, MRI, Ventilators, Pathology Laboratory सुविधाओं से युक्त ट्रामा सेंटर अस्पताल बनाने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?