क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अन्तर्गत 18 पंचायत आते हैं, जिसके कारण बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र की आबादी अत्यधिक हो जाती है, साथ ही थाना से अंतिम गांव की दूरी लगभग 18KM है;2. क्या यह बात सही है कि बैकुंठपुर थाना अन्तर्गत अधिक जनसँख्या घनत्व एवं दियारा क्षेत्र होने से पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकरात्मक हैं, तो क्या सरकार गोपालगंज जिला अन्तर्गत बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 32 के 8 पंचायतों क्रमशः प्यारेपुर, बखरी, जगदीशपुर, कतालपुर, हमीदपुर, फैजुलाहपुर, बंगरा और गम्हारी को पृथक कर राजापट्टी थाना बनाने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?