क्या माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला का लगभग 96797 एकड़ भूमि बाढ़ एवं जल जमाव से प्रभावित रहती है, जिसके कारण कृषि कार्य प्रभावित रहता है?2. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के सिधवलिया, बैकुण्ठपुर और बरौली प्रखंडों के 42 पंचायतों (बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र) की अधिकांश कृषि योग्य भूमि को सिंचाई का कोई भी श्रोत उपलब्ध नहीं है; जबकि गंडक नदी से नजदीक या क्षेत्र है ;4. यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उद्भव सिंचाई योजना (Lift Irrigation) लागू कर बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के 42 पंचायत के प्रभावित किसानों के खेतों में कबतक सिंचाई हेतु नारायणी नदी (गंडक) का जल पहुंचाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?