क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड अन्तर्गत अमरपुरा पंचायत के बंजरिया एवं बैकुंठपुर प्रखंड अन्तर्गत प्यारेपुर, आशा खैरा, पकहा, शीतलपुर एवं महारानी गाँव नारायणी नदी (गंडक) के किनारे अवस्थित है, जिनको नदी के कटाव से जान-माल का खतरा बना रहता है, यदि हां, तो सरकार उक्त गांवों में निवास कर रहे हजारों नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा हेतु कबतक गाइड बाँध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?