क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 1990 से 2015 के बीच मिशनरी (धार्मिक यात्रा) वीजा पर गोपालगंज परिभ्रमण हेतु 173 नागरिक पाकिस्तान, रूस व उज़्बेकिस्तान से आये थे,2. क्या यह बात सही है कि तत्कालीन गोपालगंज एस० पी० के पत्रांक 396 दिनांक 28.11.2015 के द्वारा कराची व रावलपिंडी से 167, उज़्बेकिस्तान से 5 व रूस से 1 नागरिक की धार्मिक यात्रा के अंतर्गत गोपालगंज आने की पुष्टि हुई है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त अवधि में गोपालगंज धार्मिक यात्रा पर पहुंचे विदेशी नागरिकों के स्वदेश वापस जाने की सूचना जिला प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है?4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर अवैध विदेशी नागरिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?