क्या मंत्री ,लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत पंचायत नावाडीह में करमौनी पोखर का जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हां, तो सरकार कबतक किसानों के हित में उक्त पोखर का जीणोद्धार करवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?