क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के आदापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक 'आदापुर पोखरा' वर्तमान में जलकुंभी से आच्छादित है और इसके तटबंध ख़राब है, जिसके कारण औरैया और सिरिसिया कला पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को छठ पूजा के दौरान भारी कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार 'जल-जीवन-हरियाली' मिशन के तहत उक्त पोखरे की सफाई, पक्का तटबंध, भव्य छठ घाट और तालाब का सौंदर्यीकरण कराने का कबतक विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?