क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया प्रमंडल मुख्यालय में कला संस्कृति विभाग की योजनानुसार प्रमंडलीय अटल भवन का निर्माण होना है ;2. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया प्रमंडल काफी पुराना प्रमंडल है, जहाँ कला संस्कृति एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु दो हजार सीट क्षमता सहित प्रशिक्षण केंद्र, रिर्कोडिग स्टूडियों और अन्य आधुनिक सुविधा युक्त अटल कला के निर्माण होने से पारंपरिक क्षेत्रीय लोक कलाकार एवं शास्त्रीय कलाकार कला की प्रस्तुति कर पायेंगे;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर 2 हजार सीट की क्षमता वाले अत्याधुनिक अटल कला भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?.