क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र में तारडीह एवं धनश्यामपुर प्रखण्डों में एक भी कला प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित नहीं है जिसके अभाव में क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने में कठिनाई होती है ;(2) क्या यह बात सही है कि सरकार केन्द्र दृश्य कला, लोक कला और हस्तशिल्प को बढावा देने एवं संरक्षित करने हेतु दृढ़संकल्पित है ;(3) क्या यह बात सही है कि अलीनगर विधान सभा में पारंपरिक चित्रकला, मूर्तिकला, लोक कला, मंजुषा कला, हस्तशिल्प कला के लिए विख्यात है तथा कला प्रशिक्षण केन्द्र हेतु अर्हता के अनुरूप पर्याप्त जमीन उपलब्ध है ;(4) यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार उक्त प्रखंडो में कला प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?