Back to Legislative Questions Repository
Q.No 266Starred Question Listed

मॉडल अस्पताल में उन्नयन कराना

सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर) स्वास्थ्य विभाग 6 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही हैं कि दरभंगा जिलार्न्तगत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के घनश्यामपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 30 शैय्या के रूप में संचालित है, जो विशाल जनसंख्या की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार अपर्याप्त है ;2- क्या यह बात सही है कि घनश्याम प्रखंड के समीप स्थित कीरतपुर प्रखंड में कोसी एवं कमला नदी से बाढ़ के समय चारों ओर से घिरे रहने तथा आपातकालीन स्थिति में गंभीर मरीजों को शैय्या के अभाव में इलाज से वंचित रहना पड़ता है तथा 60 किलोमीटर की दूरी तय कर दरभंगा जाना पड़ता है जिसमें अकसर ससमय समुचिज इलाज के कारण मरीजों को जान तक गवानी पड़ती है ;3- यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र को मरीजों की संख्या तथा अहर्ता के अनुरूप अपग्रेड कर सुविधायुक्त 50 बेड का मॉडल अस्पताल में उन्नयन कराने का विचार रखती हैं, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
6 फरवरी 2026
Member
सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
MAITHILI THAKUR (81)
MAITHILI THAKUR (81)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Alinagar - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Uren, Post- Bankatta, Police Station- Benipatti, District- Madhubani, Bihar- 847223