Back to Legislative Questions Repository
Q.No 189Starred Question Listed

चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं भवन निर्माण करना

सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर) स्वास्थ्य विभाग 6 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.  क्या यह बात सही हैं कि दरभंगा जिलार्न्तगत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के तारडीह प्रखंड के कुर्सौ नदियामी स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों, नर्सो एवं ड्रेसरों की पदस्थापना स्वीकृत रिक्ति के विरूद्ध नगण्य तथा भवन की स्थिति जर्जर है,2. क्या यह बात सही है कि चिकित्सकों एवं स्टाफ के अभाव के कारण मरीजों का इलाज समुचित ढंग से नही हो पा रहा है साथ ही जर्जर भवन के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा देने में काफी कठिनाई होती है और हमेशा जान का खतरा बना रहता है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में मानक के अनुरूप चिकित्सकों एवं ड्रेसरों की स्थायी प्रतिनियुक्ति एवं नये भवन का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
6 फरवरी 2026
Member
सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
MAITHILI THAKUR (81)
MAITHILI THAKUR (81)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Alinagar - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Uren, Post- Bankatta, Police Station- Benipatti, District- Madhubani, Bihar- 847223