क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि –(1) क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र में क्रमशः अलीनगर, तारडीह एवं घनश्यामपुर प्रखण्डों में फायर स्टेशन स्थापित नहीं है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखण्डों में फायर स्टेशन के अभाव में आगजनी एवं अन्य घटित घटनाओं में अलीनगर (घनश्यामपुर) से लगभग 23-25 किलोमीटर की दूरी पर बेहरा में फायर स्टेशन स्थापित होने के कारण राहत कार्य समय पर नहीं मिल पाता है, जिस कारण आये दिन मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीणों के जान पर भी हमेशा गंभीर खतरा बना रहता है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में फायर स्टेशन स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?