क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1.क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के धनश्यामपुर प्रखण्ड में रसीयारी भाया अलीनगर ,मझौरा, महथौर, पुताई, मनिगाची, दरभंगा होते हुए पटना तक एवं ठेंगहा पुल, बेनीपुर से दरभंगा होते हुए पटना तक प्रमुख मार्गों पर पथ परिवहन निगम की बस परिचालन की सुविधा नहीं रहने के कारण आम नागरिकों को पर्यटक एवं धार्मिक स्थल तक जाने में कठिनाई होती है;2.क्या यह बात सही है कि जिला मुख्यालय से लगभग 50 कि0मी0 की दूरी होने एवं सीधी सरकारी बस तथा बस अडडा स्थापित नहीं होने से आमजनों का आवागमन महंगा एवं असुरक्षित बना हुआ है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त प्रखण्डों अन्तर्गत वर्णित स्थानों से राज्य परिवहन की बसें परिचालन कराते हुए बस अडडा स्थापित कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?