क्या मंत्री,कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में तारडीह एवं घनश्यामपुर प्रखण्डों में समुचित सभागार नहीं होने के कारण सरकारी बैठकें, जनसंवाद, महिला एवं युवा कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक आयोजन खुले या अस्थायी स्थानों पर किया जाता है, जिस कारण आम जनता असंतुष्ट है, साथ ही सभी योजनाओें का क्रियान्वयन ससमय नहीं हो पा रहा है यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त प्रखंडो में आधुनिक, सुंदर एवं बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?