क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत परिहार प्रखंड में कला संस्कृति केंद्र नहीं होने के कारण क्षेत्र के युवाओं को कला एवं संस्कृति संबंधी ज्ञान प्राप्त करने हेतु सीतामढ़ी जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक परिहार प्रखंड मे कला संस्कृति केंद्र खोलने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?