क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर नल-जल योजना’ के तहत पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का कार्य पूर्ण दिखाया गया है, जबकि वास्तविकता में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राप्त नहीं हो रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिला के कई प्रखंडों में भूजल में आयरन और आर्सेनिक की मात्रा मानक से काफी अधिक है, तथा विभाग द्वारा लगाए गए वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट (आईएमआर/एएमआर) रखरखाव के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे आमजन दूषित पानी पीने को मजबूर है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक किशनगंज जिला के सभी पंचायतों में इस योजना की ‘वास्तविक कवरेज’ का भौतिक सत्यापन कराने तथा बंद पड़े ट्रीटमेंट प्लांटों को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?