क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के गौरेयारोठी प्रखंड में 25 एवं लकड़ी नवीगंज प्रखंड में 29 सार्वजनिक स्थलों यथा सरकारी स्कूल, मंदिर, चौक चौराहा, हाट-बजारों में सरकारी चापाकल डिफंक्ट/खराब बंद पडे है, जिससे आमजनों केा शुद्ध पेय जल मिलने में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंडों में बंद पड़े सभी चापाकलों को यथा शीघ्र चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?