क्या मंत्री, लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत नगर प्रखंड के कोरमा प्रेत शिला पर्वत पर अवस्थित ब्रह्म कुंड तालाब है, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से पिंडदान एवं तर्पण करने लाखों लोग आते हैं;2. क्या यह बात सही है कि ब्रह्म कुंड तालाब में कूड़ा कचरा एवं गाद जमाव होने से पानी दूषित हो गई है,जिससे श्रद्धालुओं को तालाब में स्नान, तर्पण करने में कठिनाई होती है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक तालाब का जीर्णोद्धार सहित पानी सफाई यंत्र की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?