क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड में बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े मंदिर विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना दिनांक 17/01/2026 को हो जाने से प्रतिदिन श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ हो रही है तथा उक्त स्थान पर पेय जल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वहाँ आने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त स्थल पर 2 लाख गैलन क्षमता का RCC OVER HEAD TANK बनाकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?