क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत मैरवा बाजार मे स्थित बाबा हरेराम ब्रहम स्थान भारत क प्रसिद्ध् धर्मिक स्थानों में से एक है,2. क्या यह बात सही है कि बाबा हरेराम ब्रहम स्थान की पूजा अर्चना एवं दर्शन करने के लिए पूरे बिहार उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से लोग आते हैं, परन्तु ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं, जिसके कारण श्रद्धालुओं में असंतोष रहता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, क्या सरकार उक्त स्थान का जीर्णोद्धार कराकर एवं श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था सुनिश्चित करने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों ?