क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत बनवरिया शिव मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है;2. क्या यह बात सही है कि वर्ष में कई बार भव्य मेला का आयोजन होता है तथा लाखों लोग भगवान शिव का दर्शन करने आते हैं;3. क्या यह बात सही है कि शिव मंदिर के दोनों तरफ कई एकड़ सरकारी जमीन एवं एक बड़ा तालाब अवस्थित है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सरकारी जमीन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?