क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड की धाना-निसरपुरा पंचायत के धाना गाँव स्थित वर्ष 1542 ईस्वी में निर्मित ऐतिहासिक मठ का एक हिस्सा विभागीय उपेक्षा के कारण आज पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है;2. क्या यह बात सही है कि इतने प्राचीन एवं सांस्कृतिक धरोहर होने के बावजूद इसके संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकास हेतु सरकार द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक धाना मठ के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन मानचित्र पर शामिल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?