क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि राज्य के पुलिस बहाली में महिला पुलिस बलों एवं पदाधिकारियों की संख्या आरक्षित होने से प्रत्येक बड़े थानों में इनकी संख्या बढ़ गई है;(2) क्या यह बात सही है कि महिला पुलिस कर्मी की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए इनके आवासन, शौचालय एवं मेस के साथ रसोईयों की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार योगापट्टी, लौरिया एवं साठी थाना में मूलभूत सुविधा के साथ महिला बैरक एवं मेस हेतु रसोईया बहाल करने का विचार रखती है, हाँ , तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?