क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सरकार के सचिव के पत्रांक-3827 दिनांक-19.06.2024 द्वारा सहायक सरकारी वकील के पद पर वचनबद्धता हेतु सूचि उपलब्ध कराने का निदेश जिला पदाधिकारी मधेपुरा को तथा सरकार के अवर सचिव के पत्रांक-9367 दिनांक-17.11.2022 जिला दंडधिकारी को लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, सरकारी वकील /सहायक सरकारी वकील, एवं विभिन्न अधिनियमों के अन्तर्गत विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति हेतु अनुशंसा सूचि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया; तदनुसार जिला पदाधिकारी, मधेपुरा एवं जिला सत्र न्यायधिश, मधेपुरा द्वारा समकित रूप से सूचि वर्ष 2024 में ही उपलब्ध करा दी गई है, जिसमें से लोक अभियोजक की नियुक्ति तो की गई परंतु अन्य पदों पर नियुक्ति अभी तक लंबित है,यदि हाँ, तो क्या सरकार शेष अनुशंसित विभिन्न पदों पर नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?