क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलांतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र में पूर्व में मुंसिफ और उप-न्यायाधीश का न्यायालय कार्यरत था, जो वर्तमान में सहरसा जिला मुख्यालय में संचालित हो रहा है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त न्यायालय के सहरसा स्थानांतरण के कारण क्षेत्र के आम नागरिकों को न्यायिक कार्यों हेतु प्रतिदिन काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सिमरी बख्तियारपुर में पुनः मुंसिफ और उप-न्यायाधीश के न्यायालय को स्थानांतरित कर सुचारु रूप से संचालित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक ?