क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के फारबिसगंज अंचल अंतर्गत अनुमंडल न्यायालय में वकीलों की संख्या लगभग 150 से 200 है मगर न्यायालय परिसर में उनके बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है,यदि हाँ तो सरकार सिविल कोर्ट फारबिसगंज के ग्राम पंचायत रामपुर उत्तर में वकीलों के बैठने की उचित व्यवस्था कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?