क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत फारबिसगंज सहरसा रेलवे लाईन से दक्षिण 17 नंबर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड से उत्तर पीबीसी नहर एवं कमला धार के समीप अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा़ है ;(2) क्या यह बात सही है कि उक्क्त स्थान से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध मिट्टी खनन कर बाजार में बेचा रहा है; जिसके कारण उक्त स्थान पर स्थित पीबीसी बाँध अवैध मिट्टी खनन से क्षतिग्रस्त हो रहा है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थान पर अवैध मिट्टी खनन रोक कर दोषियों पर कारवाई कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक,नही तो क्यों ?