क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखंड भरगामा से होकर गुजरने वाली नदी हिरन, बिलेनिया खर्रा धार में अत्याधिक गाद भर जाने से मुख्य धारा प्रवाहित होने में बाधा उत्पन्न हो रही है; यदि हां, तो सरकार उक्त नदी में भरी गाद कीे कब तक सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?