क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत पुरैनी प्रखंड के पुरैनी बाजार ग्राम में आये दिन आपराधिक घटनाओं में अत्यधिक वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ आमजन भयभीत हो रहे है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त ग्राम में प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?