क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत तरारी एवं पीरो प्रखंड में महादलित लाथार्थियों हेतु शिविर लगाकर समग्र सेवा अभियान चलाया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है किउक्त प्रखंडों में शिविर में चयनित महादलित लाभार्थियों को समाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल सहित अन्य 22 योजनाएँ समय पर प्राप्त नहीं हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों में महादलित समुदाय को योजनाओं का लाभ कबतक देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?