क्या मंत्री, पर्यटन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां विधान सभा क्षेत्र का बनवारी नाथ मंदिर, दूधनाथ मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त मंदिरों को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?