क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किःक्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता के पत्रांक-103/26, दिनांक 06.03.2026 के आलोक में समाहरणालय, मुजफ्फरपुर के ज्ञापांक-1052/वि० दिनांक 10.03.2026 द्वारा मुशहरी अंचल में सरकारी जमीनों की अवैध बंदोबस्ती, गलत दाखिल-खारिज एवं भ्रष्टाचार की जाँच हेतु अपर समाहर्ता (राजस्व), वरीय उप समाहर्ता (राजस्व) एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता (पूर्वी), मुजफ्फरपुर की उच्च स्तरीय संयुक्त जाँच समिति गठित की गई जिसेे मुशहरी अंचल अंतर्गत नदी की भूमि (खाता 691, खेसरा 165/1125), नरौली कृषि फार्म (खेसरा 428,655), लोक निर्माण विभाग की भूमि तथा महादलित वासगीत पर्चा संबंधी अनियमितताओं की गहन जाँच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था, किंतु समिति द्वारा अभीतक कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है, यदि हां तो सरकार कबतक लंबित जाँच को पूरा कर दोषी अंचल अधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?