क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य के पत्रांक- Res/116/26 दिनांक 09/03/2026 द्वारा मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी अंचल के राजस्व अधिकारी द्वारा दाखिल-खारिज वादों (जैसे वाद संख्या 7991/25-26, 9418/25-26, खाता संख्या 72, खेसरा संख्या 191 आदि) में अवैध वसूली तथा मनमाने ढंग से वादों को निरस्त करने की गंभीर शिकायतें जिला पदाधिकारी,मुजफ्फरपुर को की गई थीं;2.क्या यह बात सही है कि उक्त राजस्व अधिकारी द्वारा जानबूझकर आम जनता के दाखिल-खारिज वादों को लंबित रखा जाता है तथा शिकायतकर्ताओं के साथ अंचल कार्यालय में दुर्व्यवहार एवं मारपीट की जाती है, जिसके कारण स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है?3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त राजस्व अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?