क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर बोचहां विधान सभा क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन जलालाबाद गांधी चौक से पंचायत भवन, अहियापुर चौक से राघोपुर चौराहा होते हुए मिठनपुरा चौक, झपहा बाजार से भीखनपुर बिसहर स्थान, अहियापुर चौक से जियालाल राय चौक होते हुए शेखपुर माई स्थान तथा अहियापुर स्थित गणपति विवाह भवन के सामने से बांध तक जाने वाली सड़कों सहित अन्य ग्रामीण सड़कों पर समुचित जल-निकासी की कमी के कारण वर्षभर जल-जमाव रहता है जिससे सड़कें जर्जर हो गई हैं;यदि हां तो सरकार उक्त सड़कों सहित बोचहां क्षेत्र की अन्य प्रभावित ग्रामीण सड़कों की विशेष मरम्मत कराने तथा दोनों ओर स्थायी जल-निकासी व्यवस्था हेतु पक्के नालों का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?