Back to Legislative Questions Repository
Q.No 40Starred Question Listed

भवन का निर्माण

श्रीमती बेबी कुमारी (91) (बोचहां (अ० जा०)) शिक्षा विभाग 21 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या  मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बोचहां प्रखंड के 'प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर जगदीश' का मूल भवन वर्ष 2008 में बूढ़ी गंडक नदी के कटाव में विलीन हो गया था, जिसके कारण वर्तमान में इस विद्यालय के छोटे बच्चों को 3 किलोमीटर दूर अन्यत्र टैग विद्यालय में पढ़ने जाना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि अंचल कार्यालय बोचहां के ज्ञापांक 666 दिनांक 14/03/2022 के अनुसार उक्त विद्यालय के नए भवन निर्माण हेतु सरकारी भूमि चिह्नित की जा चुकी है लेकिन अब तक भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार चिह्नित भूमि पर 'प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर जगदीश' के नए भवन का निर्माण चालू वित्तीय वर्ष में कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
21 जुलाई, 2026
Member
श्रीमती बेबी कुमारी (91) (बोचहां (अ० जा०))
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
BABY KUMARI (91)
BABY KUMARI (91)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Bochahan (SC) - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mohalla- Mithanpur Lala, Post- Ramna, Thana- Mithanpura, District- Muzaffarpur, Bihar, Pin-842002