क्या मंत्री, संसदीय कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बोचहां विधान सभा क्षेत्र के बोचहां एवं मुशहरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नए/अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की स्थापना, जले हुए ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन तथा विद्युत पोल, तार एवं अन्य आवश्यक सामग्री के आवंटन हेतु प्रश्नकर्ता के पत्रांक Res/273/26, दिनांक 04.06.2026 द्वारा उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक को विस्तृत विवरण संलग्न करते हुए लिखा गया परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि माननीय सदस्य द्वारा भेजे गए पत्र पर कार्रवाई कर एक माह के अंदर कृत कार्रवाई की सूचना देनी है, यदि हाँ तो सरकार प्रश्नकर्ता के पत्र के आलोक में प्रावधानानुसार ससमय प्रत्युत्तर नहीं देने वाले दोषी पदाधिकारी पर कोन से कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?