Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2174Starred Question Listed

संचालित कराना

श्री मंजीत कुमार सिंह (100) (बरौली ) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के बरौली प्रखंड अंतर्गत ग्राम  पंचायत बतरदेह के चैनपुर टोला वार्ड नं0 14 में पूर्व में प्राथमिक विद्यालय का अपना भवन नहीं रहने के कारण इसे मध्य विद्यालय, सलोना में शिफ्ट किया गया था;2.  क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत बरौली प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बतरदेह के चैनपुर टोला वार्ड नं0 14 में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य विगत 1 वर्ष पूर्व ही पूर्ण किया जा चुका है; फिर भी चैनपुर टोला वार्ड नं0 14 के छात्र-छात्राएँ लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर पठन-पाठन हेतु मध्य विद्यालय, सलोना में  जाने को विवश हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना करते हुए विद्यालय को शीघ्र अपने भवन में संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री मंजीत कुमार सिंह (100) (बरौली )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
MANJEET KUMAR SINGH (100)
MANJEET KUMAR SINGH (100)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Barauli-Gopalganj (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Devapur, Post-Devapur, Thana-Barauli, District-Gopalganj Pin-841405